मधुबनी : 53 वाँ मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह 27 , 28 फरवरी एवं 1 मार्च को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

मधुबनी : 53 वाँ मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह 27 , 28 फरवरी एवं 1 मार्च को

Mithila-vibhuti-smriti
मधुबनी (रजनीश के झा)। मैथिल समाज रहिका के महासचिव प्रो शीतलांबर झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मैथिल समाज रहिका द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी त्रिदिवसीय 53 वाँ मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह 27 , 28 फरवरी एवं 1 मार्च को निर्धारित हो चुका है इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रति वर्ष चार पुरस्कार किरण पुरस्कार कथा संग्रह , यात्री पुरस्कार कविता संग्रह पर प्रदान करती है वहीं मैथिली गीत संगीत के प्रसिद्ध लोक गायक रविन्द्र + महेंद्र  पुरस्कार एवं मिथिला एवं मैथिली के लिए संघर्ष करने बालों को चुनचुन मिश्र पुरस्कार दिया जाता है।


Mithila-vibhuti-smriti
प्रो झा ने कहा है कि इस वर्ष  " किरण पुरस्कार " के लिए गंगनाथ गंगेश की कथेतर गद्य संग्रह पुस्तक " मेघडंबर " को यात्री पुरस्कार के लिए विकास वत्सनाभ की कविता संग्रह " नेपथ्य सँ अबैत हाक " को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है वहीं रविन्द्र महेंद्र पुरस्कार मैथिली गीत संगीत के प्रसिद्द लोकगायक अवनींद्र नाथ ठाकुर दिया जाएगा तो चुनचुन मिश्र पुरस्कार मिथिला मैथिली आंदोलनी चेतना समिति के अध्यक्ष विवेकानंद झा को दिया जाएगा संस्था द्वारा सभी पुरस्कारों में सम्मानजनक रुपए प्रशस्ति पत्र एवं मिथिला के परम्परा अनुसार पाग एवं दोपटा से सम्मान किया जाता है किरण पुरस्कार एवं यात्री पुरस्कार 28 फरवरी को  प्रदान किया जाएगा वहीं रविन्द्र महेंद्र एवं चुनचुन मिश्र पुरस्कार 1 मार्च को प्रदान किया जाएगा ।


Mithila-vibhuti-smriti
पुरस्कारों की घोषणा पर कई लोगों ने बधाई दिया है संस्था के संरक्षक विधायक आसिफ अहमद ,साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित उदयचंद्र जा विनोद, संस्था के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद सदस्य सुमन कुमार महासेठ , सह संरक्षक डॉ हेमचंद्र झा, उपाध्यक्ष जटाधर पासवान , सह सचिव भवेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष मधु राय , चंद्र किशोर मंडल , मो नसीम , हरिनाथ यादव , अवधेश झा , सुधीर मंडल , शंकरदत्त मिश्र , राकेश झा , संजीव पाठक , अनिल कुमार झा , राजेंद्र यादव , शशिधर झा, राजू झा , कामेश्वर कामत , कृष्ण कुमार सह , मो साबिर , राजू पासवान, भवेंद्र मिश्र अनिल सिंह , वीरेंद्र यादव , मुरारी झा , रंजन कुमार झा, गौरव कुमार झा , मुकेश कुमार झा एवं अर्जुन कविराज है।

कोई टिप्पणी नहीं: