पटना, 11 फरवरी (रजनीश के झा)। चार श्रम कोड समेत मोदी सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में भाकपा(माले) के महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य कल पटना की सड़कों पर उतरेंगे. यह जानकारी देते हुए पार्टी के मीडिया प्रभारी कुमार परवेज ने बताया कि बुद्ध स्मृति पार्क से आयोजित होने वाली सभा में पार्टी नेता शामिल होंगे और वहीं से जुलूस निकाला जाएगा. इस जुलूस का नेतृत्व कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य करेंगे. भाकपा–माले चार श्रम कोड को मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला मानती है. ये कोड स्थायी रोजगार, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और ट्रेड यूनियन अधिकारों को कमजोर करते हैं तथा कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देते हैं. ऐसे में मजदूरों, खेतिहर मजदूरों, ग्रामीण श्रमिकों और तमाम कामकाजी तबकों का एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है. भाकपा(माले) ने सभी मजदूरों, ग्रामीण मजदूरों, कर्मचारियों, युवाओं और कामकाजी लोगों से अपील की है कि वे 12 फरवरी की राष्ट्रीय आम हड़ताल को ऐतिहासिक बनाएं और श्रम अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरें. पार्टी इस राष्ट्रीय हड़ताल का पूर्ण समर्थन करती है और मजदूर वर्ग की एकता और संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ी है.
बुधवार, 11 फ़रवरी 2026
Home
बिहार
पटना : 12 फरवरी की राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरेंगे भाकपा(माले) महासचिव दीपांकर
पटना : 12 फरवरी की राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरेंगे भाकपा(माले) महासचिव दीपांकर
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें