इंदौर। लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज़ द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही है। इस विशेष वुमन एम्पावरमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत महिला गृह उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की तैयारी की जा रही है। ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के चेयरपर्सन विनायक लुनिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार के लिए अंतरराष्ट्रीय कलाकारों और संगीतकारों का सहयोग लिया जाएगा। ये कलाकार इन उत्पादों के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करेंगे और वैश्विक मंच पर भारतीय महिला उद्यमिता की पहचान मजबूत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं द्वारा निर्मित घरेलू और हस्तनिर्मित उत्पादों को एक संगठित ब्रांड के रूप में बाजार में उतारने की व्यापक तैयारी चल रही है। इससे महिला उद्यमियों को आर्थिक मजबूती मिलने के साथ-साथ उनके उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज़ का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से महिलाओं को रोजगार, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक पहचान दिलाना है, जिससे वे न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और देश की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
बुधवार, 11 फ़रवरी 2026
Home
मध्य प्रदेश
इंदौर : नारी सशक्तिकरण की नई उड़ान: महिला उद्यमिता को अंतरराष्ट्रीय कलाकार देंगे वैश्विक पहचान
इंदौर : नारी सशक्तिकरण की नई उड़ान: महिला उद्यमिता को अंतरराष्ट्रीय कलाकार देंगे वैश्विक पहचान
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें