मधुबनी : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झंझारपुर थाना अन्तर्गत हुई हत्याकांड का सफल उद्भेदन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

मधुबनी : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झंझारपुर थाना अन्तर्गत हुई हत्याकांड का सफल उद्भेदन

  • घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार।

Four-arrest-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 20 फरवरी। 13 फरवरी की रात्रि समय करीब 11:00 बजे झंझारपुर थानान्तर्गत एन0एच0-27 पर चनौरागंज के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ। झंझारपुर थाना द्वारा उक्त घटना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार झंझारपुर थाना की पुलिस टीम उक्त घटनास्थल पर पहुँची। जॉच / सत्यापन के क्रम में शव की पहचान ओमप्रकाश ठाकुर, पे०-शिवशंकर ठाकुर, सा०-चनौरागोठ, थाना-झंझारपुर, जिला-मधुबनी के रूप में की गई। इस संदर्भ में परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर झंझारपुर थाना कांड संख्या-31/26, धारा-103/238/3(5) बी०एन०एस० के अन्तर्गत अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झंझारपुर के नेतृत्व में घटना के सफल उद्भेदन हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम, FSL की टीम, डॉग स्क्वाड, तकनिकी शाखा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झंझारपुर द्वारा घटनास्थल का गहन अवलोकन किया गया। मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर इस कांड में कुल 04 अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया हैं एवं उनके द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार भी किया गया हैं। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग / अवैध संबंध होने की बात प्रकाश में आई हैं। पुलिस द्वारा सभी आपेक्षित बिंदुओं पर गहनता से जॉच की जा रही हैं एवं अन्य विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: