- उद्यमियों की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर, हर माह वर्कशॉप व मेंटेनेंस डे का निर्णय
- औद्योगिक विकास को रफ्तार देने की पहल, बिजली–पानी–सुरक्षा पर प्रशासन का फोकस
संवाद के दौरान उद्यमियों द्वारा मुख्य रूप से बिजली कटौती, विद्युत दरों में व्यावहारिक कठिनाइयों तथा अनियमित आपूर्ति की समस्याएं उठाई गईं। जिलाधिकारी ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग को आवश्यक एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उद्योग हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा यह घोषणा की गई कि प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को अपराह्न 01:00 बजे से 02:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी, जिसे मेंटेनेन्स डे के रूप में मनाया जाएगा। इससे औद्योगिक इकाइयों में तकनीकी सुधार कर भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त औद्योगिक क्षेत्रों में पानी की समुचित निकासी, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड की तैनाती, अग्निशमन केंद्र की उपलब्धता सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार को उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु वर्कशॉप/सेमिनार का आयोजन किया जाए, ताकि उद्योग एवं प्रशासन के बीच समन्वय और अधिक मजबूत हो सके। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें