मधुबनी : उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिलाधिकारी ने एक आशा एवं एएनएम को किया सम्मानित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

मधुबनी : उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिलाधिकारी ने एक आशा एवं एएनएम को किया सम्मानित

Asha-anm-madhubani-honored
मधुबनी (रजनीश के झा), 14 फरवरी। जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में माह जनवरी 2026 में आशा से संबंधित कार्यों में ओवरऑल प्रदर्शन में सबसे बेहतर कार्य करने वाली एक आशा एवं एक एएनएम को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया है। माह जनवरी 2026 में रहिका प्रखंड के मलंगिया पंचायत की आशा कार्यकर्ता रीना कुमारी को आशा से संबंधित कार्य मे ओवरऑल प्रदर्शन में बेहतर प्रदर्शन को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया है। वही बासोपट्टी प्रखंड के हेल्थ वेलनेस सेंटर, बीरपुर की एएनएम को जनवरी 2026 के उनके कार्यों से संबंधित ओवरऑल प्रदर्शन में बेहतर प्रदर्शन को लेकर डीएम के द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि जिलाधिकारी के द्वारा स्पष्ट निदेश दिया गया है कि जो भी आशा, एएनएम अपने कार्यो से संबंधित ओवरऑल प्रदर्शन में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी उन्हें इसी प्रकार सम्मानित किया जायेगा। साथ ही निम्न प्रदर्शन करनेवाली आशा एवं एएनएम को चिन्हित कर कारवाई भी की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: