- प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर की घोषणा - रवींद्र सिंह बेरूआर बने जिला अध्यक्ष, अभय शर्मा जिला महामंत्री
उन्होंने कहा कि संगठन जिले की कमिटी क्षेत्रीय एवं राज्य नेतृत्व के साथ समन्वय स्थापित कर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों तथा पंचायतों के संगठन का पुनर्गठन एवं संचालन करेगी। संगठन जिला कमिटी में संबंधित जिले के पार्टी पदाधिकारी तथा वरीय सदस्य शामिल रहेंगे। इस क्रम में पूर्वी चंपारण संगठन जिला की नई सूची जारी की गई, जिसमें रवींद्र सिंह बेरूआर को जिला अध्यक्ष एवं अभय शर्मा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन घोषणा के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी भुवन पटेल, क्षेत्रीय संगठन विस्तारक राघवेंद्र पाठक तथा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर, अजय कुमार देव ,डॉ एल बी प्रसाद, डॉ अतुल कुमार, लाल बाबू यादव, सुबोध यादव, डा. मंतोष सहनी, दुष्यंत कुमार सिंह, वीर प्रसाद महतो , ई. संजय कुमार, जयमंगल प्रसाद कुशवाहा समेत बडी संख्या मे पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें। जन सुराज पार्टी के संगठन जिला पूर्वी चंपारण की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों की विस्तृत सूची नीचे संलग्न पीडीएफ में उपलब्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें