मधुबनी : लूटी गई मोटरसाईकिल एवं मादक पदार्थ के साथ 02 गिरफ्तार। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

मधुबनी : लूटी गई मोटरसाईकिल एवं मादक पदार्थ के साथ 02 गिरफ्तार।

  • मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाईकिल लूट की घटना का पर्दाफाश।

Two-arrest-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 21 फरवरी। 17 फरवरी की रात्रि समय करीब 10:40 बजे लौकहा थानान्तर्गत पिपराही के पास हथियार का भय दिखाकर मोटरसाईकिल लूट की घटना कारित की गई थी। उक्त घटना की सूचना पीड़ित द्वारा दिनांक-19.02. 2026 को लौकहा थाना को दी गई। इस संदर्भ में दिए गए आवेदन के आधार पर लौकहा थाना कांड संख्या-33/26 के तहत सुसंगत धाराओं में दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की गई। इसी क्रम में 19 फरवरी को समय करीब 22:30 बजे थानाध्यक्ष, लौकहा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भारत नेपाल सीमा से ग्राम लक्ष्मीपुर होते हुए एक मोटरसाईकिल पर 03 की संख्या में सवार व्यक्ति काले रंग के बैग में शराब जैसी संदिग्ध वस्तु लेकर जा रहा हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु हेतु गश्ती पदाधिकारी पु०अ०नि० विकेश कुमार, लौकहा थाना सशस्त्र बल के साथ बन्दरझुली चौक के पास पहुँचे तो देखा कि 01 मोटरसाईकिल पर 03 की संख्या में सवार व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे। जिसमें 01 व्यक्ति को साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया एवं नाम/पता से पूछे जाने पर अपना नाम दीपक कु० यादव बताया। पुलिस द्वारा बैग का विधिवत तालाशी लेने पर 1.2 किग्रा० गांजा बरामद हुआ। बरामद सामान एवं मोअरसाईकिल को विधिवत जप्त कर गिरफ्तार अभियुक्त को थाना लाया गया। पुलिस द्वारा जप्त मोटरसाईकिल का अवलोकन करने पर पाया गया कि यह लौकहा थाना कांड सं0-33/26 की लूटी गई मोटरसाईकिल हैं। दीपक कुमार की निशानदेही पर 02 फरार अभियुक्तों में से कुलदीप कुमार की गिरफ्तारी लौकहा थाना के झौहड़ी चौक से की गई। जब पुलिस द्वारा इनलोगों से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो इनके द्वारा बताया गया कि हमलोग के द्वारा 17 फरवरी की रात्रि पिपरहवा में मोटरसाईकिल लूटी गई थी। पुलिस द्वारा सभी आपेक्षित बिंदुओं पर गहनता से जाँच की जा रही हैं। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु भी छापामारी की जा रही हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं अन्य विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: