- कुंदन पांडेय बने जिला अध्यक्ष और मुन्ना पासवान जिला महामंत्री*

बेतिया (रजनीश के झा), 21 फरवरी। पूर्वी चंपारण जिला संगठन की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जन सुराज पार्टी के मूलभूत सिद्धांतों के अनुरूप संगठन के पुनर्गठन एवं उसके संचालन को गति देने के लिए पूरे राज्य को 44 संगठन जिलों में बांटकर वरीय साथियों के साथ संगठन जिलों कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन जिले की कमिटी क्षेत्रीय तथा राज्य नेतृत्व के साथ सलाह एवं समन्वय स्थापित कर ज़िले के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों तथा पंचायतों के संगठन का पुनर्गठन एवं उसके संचालन का कार्य करेगी। संगठन जिले की कमिटी में संबंधित जिले से आने वाले पार्टी के जिले के पदाधिकारी तथा उस जिले के वरीय सदस्य शामिल हैं। संगठन घोषणा के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी श्री कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल , क्षेत्रीय संगठन विस्तारक श्री राघवेंद्र पाठक, मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर उपस्थित रहें। इनके अलावा कमलेश कुमार, अब्बास अहमद अनिल कुमार सिंह , बीकई महतो, नन्द किशोर महतो , रश्मि राव, डाक्टर वर्षा कुमारी, नीतू शाही , ईं प्रिय रंजन समेत बड़ी संख्या में नेता ,कार्यकर्ता मौजूद थे. जन सुराज पार्टी के संगठन जिला पूर्वी चंपारण की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों की सूची नीचे पीडीएफ में संलग्न है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें