मधुबनी : जितवारपुर में तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा अन्य विकास के कार्यों के बारे में ग्रामीणों से विचार-विमर्श - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

मधुबनी : जितवारपुर में तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा अन्य विकास के कार्यों के बारे में ग्रामीणों से विचार-विमर्श

  • महानिदेशक, बिहार संग्रहालय अंजनी कुमार सिंह एवं प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि., शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा क्राफ्ट विलेज प्रोग्राम के तहत सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए जितवारपुर गांव का भ्रमण कर कलाकारों से लिया फीडबैक

Jitwarpur-development-inspaction
मधुबनी (रजनीश के झा), 21 फरवरी। महानिदेशक, बिहार संग्रहालय अंजनी कुमार सिंह एवं प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि., पटना, शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा क्राफ्ट विलेज प्रोग्राम के कार्यारंभ के पश्चात जितवारपुर गांव का भ्रमण कर कलाकारों से मिलकर फीडबैक लिया गया। इस दौरान वरीय पदाधिकारियों के द्वारा जितवारपुर गांव में भ्रमण कर पद्मश्री बौआ देवी, पद्मश्री शिवन पासवान, पद्मश्री शांति देवी एवं अन्य कलाकारों के कलाकृतियों तथा जितवारपुर में स्थित तालाबों का अवलोकन कर क्राफ्ट विलेज के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक जानकारी फीडबैक एवं जानकारी ली गयी। पुनः वरीय पदाधिकारियों के द्वारा रांटी गांव स्थित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कलाकारों से मिलकर उनसे भी विचार-विमर्श किया। इस दौरान वरीय पदाधिकारियों के द्वारा मिथिला पेंटिंग में प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील भी की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं: