मधुबनी (रजनीश के झा), 21 फरवरी। उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में वाईव्रेन्ट विलेज प्रोग्राम के तहत आधारभूत संरचना की स्थापना एवं विकास को लेकर विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रदाताओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।। बैठक में सभी सीमावर्ती 7 प्रखंडों के 36 गांवों में अभी आधारभूत संरचना की स्थापना एवं विकास के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों से प्राप्त प्रस्ताव का विभागवार विस्तृत समीक्षा किया गया।* उक्त गांवों में विवाह भवन, लाइब्रेरी, सड़क, सामुदायिक भवन, छठ घाट, खेल मैदान, स्वास्थ्य उप केंद्र, आदर्श विद्यालय, इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट आदि से संबंधित आधारभूत संरचना से संबंधित प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में अग्रेत्तर कारवाई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।विदित हो कि मधुबनी जिला के बासोपट्टी प्रखंड के खौना, जोंकी, लौठवा, मझौरा हरलाखी प्रखंड के गंगौर, गोपालपुर, हरलाखी, कमतौल, करुणा, मनोहरपुर, नहरनियाँ, फुलहर, पिपरौन, उमगाँव, जयनगर प्रखंड के बेलही, शिलानाथ दुल्लीपट्टी, उसराही देवधा, मधवापुर प्रखंड के बसबरिया, दुर्गापट्टी, हनुमान नगर, लोमा, महुआ, परसा, राम नगर कजरा, सहार, लदनियां प्रखंड के जोगिया, लौकहा(खुटौना) प्रखंड के अनहरबन, बंदरझूली, पिपराही, लछमीपुर तथा लौकही प्रखंड के नारी, थरवाहि, हरभंगा, महदेवा, अन्धरामठ एवं भरफोरी सहित कुल 36 गांवों को वाईव्रेन्ट विलेज प्रोग्राम के तहत चयनिय किया गया है। जिसका उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास यथा-सड़क, बिजली, पानी, मोबाइल नेटवर्क की सुविधा स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं में सुधार रोजगार के अवसर बढ़ाना,पलायन रोकना और गांवों को आत्मनिर्भर बनाना उक्त बैठक में डीपीआरओ परिमल कुमार,डीपीओ आईसीडीएस,जिला योजना पदाधिकारी,जिला कृषि पदाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
शनिवार, 21 फ़रवरी 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : डीडीसी की अध्यक्षता में वाईव्रेन्ट विलेज प्रोग्राम के तहत प्राप्त प्रस्ताव की हुई समीक्षा
मधुबनी : डीडीसी की अध्यक्षता में वाईव्रेन्ट विलेज प्रोग्राम के तहत प्राप्त प्रस्ताव की हुई समीक्षा
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें