- टाउन क्रिकेट क्लब रेड ने भच्छी क्रिकेट क्लब को 93 रन से हराया
जवाब में 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भच्छी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज सचिन के गेंदबाजी के सामने नतमस्तक हो गई। भच्छी क्रिकेट क्लब ने 18.3 ओवर खेल कर अपने सभी विकेट खोकर 76 रन बनाया। बल्लेबाजी में भच्छी क्रिकेट क्लब की ओर से सिर्फ एक बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा छुआ। मनीष यादव ने 21 रन बनाया। वहीं टाउन क्रिकेट क्लब रेड की ओर से गेंदबाजी में सचिन कुमार ने 33 रन देकर 6 विकेट, विकाश कुमार झा ने 4 रन देकर 3 विकेट और गौतम कुमार ने 12 रन देकर 1 विकेट लिया। मैच के निर्णायक रवि नारायण कर्ण और प्रफुल्ल कुमार थे एवं स्कोरर के रूप में रमेश कुमार थे। आज का मैन ऑफ द मैच टाउन क्रिकेट क्लब रेड के सचिन कुमार को प्रशिक्षक रमेश कुमार ने प्रदान किया। मौके पर मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष काली चरण, डायमंड रेड क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह 'अमर', सचिव अर्जुन सिंह बिंदे, भाजपा नेता राम, रविन्द्र कुमार सिंह, अजय, भाजपा नेता सतीश, मो चांद, मो हसन सहित ढ़ेरों खेलप्रेमी मौजूद थे। सचिव नवीन कुमार ने बताया कि कल का मैच को स्थगित कर दिया गया है क्योंकि बिहार क्रिकेट संघ के पदाधिकारी के आगमन एवं जिला संघ के कुछ अतिमहत्वपूर्ण कार्य है। कल का मैच बाद में होगा बाकी सभी मैच अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलते रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें