मधुबनी : आजाद क्रिकेट क्लब ने रुद्रपुर क्रिकेट क्लब को 148 रन से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

मधुबनी : आजाद क्रिकेट क्लब ने रुद्रपुर क्रिकेट क्लब को 148 रन से हराया

Madhubani-cricket-league
मधुबनी (रजनीश के झा)। आज का मैच आजाद क्रिकेट क्लब, फुलपरास और रुद्रपुर क्रिकेट क्लब, रुद्रपुर के बीच खेला गया। टॉस जीत कर आजाद क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आदित्य और रितिक के शानदार अर्धशतक के बदौलत आजाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.5 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर 270 रन बनाया। बल्लेबाजी में आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से आदित्य ने 50 रन, रितिक ने 87 रन, रौनक ने 37 रन, अमरजीत ने 30 रन, शुभेंदु ने 17 रन और गौरव कुमार ने नाबाद 5 रन बनाया। वहीं रुद्रपुर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अमित ने 51 रन देकर 4 विकेट, आदित्य सिंह ने 44 रन देकर 3 विकेट और सुधीर, विशाल तथा सुमन ने एक एक विकेट लिया।


जवाब में 270 रनों के लक्ष्य का पीछा  करने उतरी रुद्रपुर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 24.5 ओवर खेल कर अपने सभी विकेट खोकर 122  रन बनाया। बल्लेबाजी में रुद्रपुर क्रिकेट क्लब की ओर से आदित्य सिंह ने 16  रन और सापेक्ष संजय ने 48 रन  बनाया। वहीं आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में गौरव कुमार ने 38 रन देकर 3 विकेट, रौनक, अमरजीत और संजन ने दो दो विकेट तथा शुभेंदु शुभाकर ने 23 रन देकर 1 विकेट लिया। मैच के निर्णायक रवि नारायण कर्ण और प्रफुल्ल कुमार थे एवं स्कोरर के रूप में रमेश कुमार थे। आज का मैन ऑफ द मैच आजाद क्रिकेट क्लब के रितिक को  पंचायत के पूर्व मुखिया मो बदरुल ने प्रदान किया। मौके पर मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष काली चरण, डायमंड रेड क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह 'अमर',  सचिव अर्जुन सिंह बिंदे, भाजपा नेता राम, रविन्द्र कुमार सिंह, युक्ति नाथ झा, रविन्द्र सिंह, अजय, भाजपा नेता सतीश, मो चांद, मो हसन सहित ढ़ेरों खेलप्रेमी मौजूद थे। सचिव नवीन कुमार ने बताया कि कल का मैच टाउन क्रिकेट क्लब रेड, मधुबनी और भच्छी क्रिकेट क्लब, भच्छी के बीच खेला जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: