चंपारण : प्रशांत किशोर ने मझौलिया चीनी मिल से निकल रहे दूषित पानी के शिकार लोगों से की मुलाकात - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

चंपारण : प्रशांत किशोर ने मझौलिया चीनी मिल से निकल रहे दूषित पानी के शिकार लोगों से की मुलाकात

  • यहां चीनी मिल के दूषित पानी को खुले में छोड़ा जा रहा है, जिससे कई प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं लेकिन प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है

Prashant-kishore-yatra
मझौलिया/पश्चिम चंपारण (रजनीश के झा)। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मझौलिया में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि मझौलिया चीनी मिल से लगातार दूषित पानी निकालकर खुले में छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दूषित पानी के कारण आसपास के गांवों और इलाकों में कई प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं और स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। PK ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि इतनी गंभीर समस्या के बावजूद प्रशासन इस मामले को सुनने और समाधान करने को तैयार नहीं है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। जन सुराज की याचिका खारिज होने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय का मुख्य काम यह है कि जिसके साथ अन्याय हुआ है, उसकी बात सुनी जाए और उसे न्याय मिले। PK ने कहा कि आज के समय में नया भारत ऐसा बनता जा रहा है, जहां न्यायाधीश यह कह रहे हैं कि आप चुनाव हार गए हैं, इसलिए आप कोर्ट मत आइए। उन्होंने इस सोच और रवैये को न्याय की मूल भावना के खिलाफ बताया।

कोई टिप्पणी नहीं: