सीहोर : नपा के 100 कर्मचारी कुबेरेश्वरधाम पर तैनात - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

सीहोर : नपा के 100 कर्मचारी कुबेरेश्वरधाम पर तैनात

  • बेहतर इंतजाम की व्यवस्था की जाएगी-नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर

Nagar-palika-sehore
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में होने वाले शिवमहापुराण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने अमले को ड्यूटी पर तैनात किया है। इसको लेकर शुक्रवार को नगर पालिका के सभाकक्ष में नगर पालिका सीएमओ सुधीर कुमार, पार्षदों और स्वच्छता प्रभारी अमित यादव आदि की उपस्थिति में शहर और धाम को लेकर स्वच्छता के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि हमारे क्षेत्र की आन, बान और शान अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में होने वाला रुद्राक्ष महोत्सव हमारे लिए गौरव का विषय है, इसमें 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसको लेकर मंदिर परिसर में स्वच्छता के लिए 100 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है।


जानकारी के अनुसार नगर पालिका सीहोर की ओर से 100 से अधिक सफाई मित्रों को यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के कार्य के लिए लगाया गया है। इसके अलावा पानी के टैंकर, फायर बिग्रेड, 20 कचरा गाड़ी आदि की व्यवस्था भी की गई है। नगर पालिका अमले के द्वारा नियमित रूप से साफ सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा आयोजन के लिए पेयजल और सफाई के विशेष इंतजाम आगे भी पूरी तरह किए जाएंगे, जहां पर भी आवश्यकता होगी। वह बेहतर इंतजाम की व्यवस्था की जाएगी। वहीं नगर पालिका सीएमओ ने शहर में भी स्वच्छता की व्यवस्था का इंतजाम के लिए भी तैयार रहने के लिए कहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि कुंभ की तर्ज पर होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर अधिकांश अमला धाम पर है, ऐसे में सफाई आदि कार्य में कुछ विलंब हो सकता है, वहीं हमारे कर्मचारियों आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। 

कोई टिप्पणी नहीं: