सीहोर : संकल्प वृद्धाश्रम में किया गया दूसरे दिन सुंदरकांड का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

सीहोर : संकल्प वृद्धाश्रम में किया गया दूसरे दिन सुंदरकांड का आयोजन

  • श्रद्धा भक्ति सेवा समिति सहित अन्य करेंगे महादेव की होली में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत

Sundar-kand-sehore
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के द्वारा शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम में महादेव की होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। लगातार सात दिनों तक आश्रम और केन्द्र के द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं पांच मार्च को महादेव की होली में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्लपहार की व्यवस्था की जाएगी। आश्रम में दोपहर में समिति की ओर से सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें मानस मंडल ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उज्जैन शनि मंदिर के पुजारी सचिन त्रिपाठी और पंडित सुनील पाराशर ने यहां पर निवासरत लोगों को होली पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और आगामी पांच मार्च को महादेव होली महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत और सम्मान करने पर चर्चा की। इस मौके पर आश्रम के संचालक राहुल सिंह आदि शामिल थे। महादेव की होली को भव्य और दिव्य मनाए जाने के लिए क्षेत्रवासी पूरी आस्था और उत्साह के साथ प्रशासन के सहयोग से हर साल की तरह इस साल भी होली का आयोजन करेंगे। महादेव होली को विशेष बनाने के लिए देशभर से अघोरी संतों को आमंत्रित किया गया है। उनके साथ साधु-संतों की झांकियां और आध्यात्मिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। साथ ही, भीलों की मंडली और झाबुआ क्षेत्र के आदिवासी कलाकार पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। ढोल की थाप पर जब आदिवासी नर्तक थिरकेंगे तो पूरा वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर उठेगा।


आयोजन में तीन से चार विशेष मशीनें लगाई जाएंगी जो दूर-दूर तक गुलाल उड़ाएंगी। खुशबूदार अबीर और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा से पूरा मार्ग सुगंधित हो उठेगा रासायनिक रंगों के स्थान पर प्राकृतिक गुलाल और फूलों की होली खेली जाएगी। आयोजन समिति का उद्देश्य है कि श्रद्धालु भक्ति के साथ सुरक्षित और सात्विक होली का आनंद लें। शहर की विभिन्न समितियां श्री सिद्ध हनुमान समिति, छावनी उत्सव समिति, गांधी क्लब, नव ज्योति संगठन सहित अन्य संगठन व्यापक तैयारियों में जुटे हैं। रास्ते में दर्जनभर से अधिक स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं, जहां श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई, नाश्ता और प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। भक्ति गीतों की गूंज के बीच श्रद्धालु झूमते हुए आगे बढ़ेंगे। पंडित प्रदीप मिश्रा का संदेश है कि गमी की होली के बाद जीवन की नई शुरुआत महादेव के आशीर्वाद के साथ करनी चाहिए। पहले भगवान शिव के साथ होली खेलें, ताकि पूरा वर्ष मंगलमय रहे। जो श्रद्धालु सीहोर नहीं आ सकते, उनसे अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी शिव मंदिर में जाकर एक लोटा जल अर्पित करें। यहां रंगों से अधिक भक्ति का रंग दिखाई देता है। हर चेहरा शिवमय, हर कदम श्रद्धामय और हर स्वर 'हर-हर महादेवÓ से गुंजायमान होता है। 5 मार्च की सुबह 9 बजे सिद्धपुर नगर, सीहोर में यह दिव्य आयोजन श्रद्धालुओं को भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर देगा।

कोई टिप्पणी नहीं: