सीहोर, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आज़ाद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय में कार्यालय कलेक्टरेट से प्राप्त आदेश के परिपालन में आपदा प्रबंधन पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. शीलचंद्र गुप्ता जी के संरक्षण तथा एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. कमलेश अहिरवार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 11वीं बटालियन एनडीआरएफ वाराणसी की टीम द्वारा एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के दौरान स्वयं की सुरक्षा एवं दूसरों की सहायता करने के प्रभावी तरीकों की विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की गई। एनडीआरएफ टीम से उपस्थित इंस्पेक्टर श्री निलेश दीवानिया एवं उनकी टीम ने भूकंप आग तथा अन्य प्राकृतिक व मानवीय आपदाओं से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को फायर फाइटिंग ड्रिल सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) तथा प्री-हॉस्पिटल ट्रीटमेंट जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इन प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से कैडेट्स को आपदा की स्थिति में त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लगभग 60 एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता रही। यह प्रशिक्षण कैडेट्स के लिए न केवल उपयोगी सिद्ध हुआ बल्कि उनमें आपदा के समय सेवा साहस और नेतृत्व की भावना को भी सुदृढ़ करने वाला रहा।
बुधवार, 11 फ़रवरी 2026
सीहोर : एनसीसी कैडेट्स ने सीखे आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक तरीके
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें