सीहोर। क्रिसेंट रिसोर्ट में शनिवार को विधायक सुदेश राय और श्रीमती अरुणा राय ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर हिंदी साहित्य भाषा और संस्कृति को समर्पित शिवना साहित्य समागम महाकुंभ का शुभारंभ किया। प्रथम दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी अतिथियों और साहित्यकारों कवियों फिल्मी कलाकारों और बच्चों का तिलक लगाकर विधायक सुदेश राय और श्रीमती अरुणा राय ने स्वागत किया। उद्घाटन के प्रथम सत्र में वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय जगतगुरु पंडित अजय पुरोहित डॉक्टर प्रेम जन्मजय, विकास दवे विधायक सुदेश राय नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, श्रीमती अरुणा राय, श्रीमती नमिता राय, जितेंद्र मिश्रा, पंकज सुधीर, यशपाल शर्मा सहित अन्य देशभर से साहित्य महाकुंभ में सम्मिलित हुए प्रतिष्ठित साहित्यकार कभी कथा करो के द्वारा धर्म और साहित्य सिनेमा साहित्य पत्रकारिता कविता कहानी विषय पर मंथन किया। दो दिवसीय साहित्य महाकुंभ के आयोजन के लिए क्रिसेंट रिसोर्ट में तीन अलग-अलग सभागार बनाए गए हैं जिनके नाम सिद्धपुर सभा मंडप कुंवर चैन सिंह सभागार सिपाही बहादुर सरकार और लीजो हाल शामिल है। महोत्सव के दौरान पुस्तको लोकार्पण और आधी आबादी की आवाज के तहत महिलाओं को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। साहित्य जगत की आठ बड़ी हस्तियां को भी सम्मानित किया जाएगा। साहित्य महाकुंभ का समापन रविवार की शाम पारंपरिक भगोरिया नृत्य के साथ किया जाएगा।
शनिवार, 28 फ़रवरी 2026
सीहोर : विधायक ने किया शिवना साहित्य द्वारा आयोजित साहित्य महाकुंभ का शुभारंभ
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें