जमशेदपुर : टाटा मोटर्स द्वारा दोपहिया वाहन का निर्माण नहीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स द्वारा दोपहिया वाहन का निर्माण नहीं

  • कंपनी ने अफवाहों से सजग रहने की दी सलाह 

Tata-motors-two-wheeler-vhacle
जमशेदपुर, 13 फरवरी (विजय सिंह)। विगत कई दिनों से सोशल मीडिया और इंटर्नेट में टाटा मोटर्स द्वारा शीघ्र दोपहिया वाहन लांच किए जाने संबंधी "सूचना" को कंपनी ने भ्रामक और महज अफवाह करार देते हुए किसी भी तरह के दोपहिया वाहन के उत्पादन या लांच करने से साफ इंकार किया है। कंपनी ने "लाईव आर्यावर्त" को प्रेषित वक्तव्य में कहा है कि टाटा मोटर्स की दोपहिया गाड़ी के उत्पादन करने की कोई योजना नहीं है और ना ही कंपनी ने किसी अन्य वाहन निर्माता के साथ ऐसा कोई करार किया है। टाटा मोटर्स के अधिकारिक प्रवक्ता ने लोगों को सोशल मीडिया पर इस संबंध में प्रचारित खबरों और कंपनी के 'लोगो' सहित फोटो को झूठा बताते हुए, उनसे सावधान रहने की सलाह दी है। कंपनी के अनुसार, टाटा मोटर्स का फिलहाल सिर्फ बेहतर कॉमर्शियल और पैसेंजर वाहनों के निर्माण पर पूरा फोकस है, जिसमें ईवी वाहनों के आधुनिक उन्नत माॅडल भी शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: