मुंबई (रजनीश के झा)। 2026 की सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली पैन-इंडिया फिल्मों में से एक मानी जा रही ‘नागबंधम’ हर नए अपडेट के साथ अपना बज बढ़ा रही है। मेकर्स दमदार पोस्टर्स और दिलचस्प किरदारों के खुलासे करके एक्साइटमेंट को लगातार बनाए रखे हुए हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ती जा रही है। अब एक और रोमांचक अपडेट आया है, जिसमें मेकर्स ने जगपति बाबू को प्रभाकर नागबंधम के रूप में पेश किया है। ‘नागबंधम’ के मेकर्स ने एक रोमांचक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें जगपति बाबू हेलीकॉप्टर के ऊपर खड़े नजर आ रहे हैं और प्रभाकर नागबंधम के रूप में इंटेंस लुक दे रहे हैं। ‘द सीक्रेट ट्रेज़र’ जैसे आकर्षक टैगलाइन के साथ आ रही ‘नागबंधम’ उन रहस्यों और रहस्यमयी कहानियों का संकेत देती है, जो पर्दे पर खुलने वाले हैं। ‘नागबंधम’ की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन अभिषेक नामा ने संभाला है। फिल्म का निर्माण किशोर अन्नापु रेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने किया है, और यह 2026 में पैन-इंडिया रिलीज़ के लिए तैयार है।
शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
Home
मनोरंजन
सिनेमा
मुंबई : ‘नागबंधम’ के मेकर्स ने जगपति बाबू को प्रभाकर नागबंधम के रूप में किया पेश, रिलीज़ हुआ रोमांचक पोस्टर
मुंबई : ‘नागबंधम’ के मेकर्स ने जगपति बाबू को प्रभाकर नागबंधम के रूप में किया पेश, रिलीज़ हुआ रोमांचक पोस्टर
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें