भोपाल : विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति सम्मान समारोह 2026 हर्षाेउल्लास के साथ सम्पन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

भोपाल : विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति सम्मान समारोह 2026 हर्षाेउल्लास के साथ सम्पन्न

  • श्री सिन्हा जी के आदर्शों को अमर करने के योगदान को नमन करता हूं : विश्वास कैलाश सारंग
  • नर्मदापुरम और विचित्र कुमार सिन्हा जी का एक गहरा रिश्ता : श्रीमति माया नारोलिया

Vichitra-kumar-sinha-award-bhopal
भोपाल (रजनीश के झा)। विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति सम्मान समारोह आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि कैसे पीढ़ी दर पीढ़ी इस परम्परा को चलाते हुए समिति ने विचित्र कुमार सिन्हा जी के जीवन के अतुल्य योगदानों को अभी भी जारी रखा है। समाज में आगे बढ़ते हुए विचित्र कुमार सिन्हा जी के आदर्शों को अमर करने की इस प्रक्रिया में जितने भी सम्मानित विभूतियां है उनके योगदानों को मैं नमन करता हूं, उन्होंने कहा अलग-अलग विधाओं में सम्मानित विभूतियों का योगदान विचित्र कुमार सिन्हा जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। समारोह में विशिष्ट अतिथि श्रीमति माया नारोलिया ने कहा कि  कैसे विचित्र कुमार सिंह जी ने अपने जीवन में संघर्ष किया एवं चार बार नर्मदापुरम की जेल में रहते हुए कितनी यातनाएं झेली। विचित्र कुमार सिन्हा जी के जीवन का स्मरण करते हुए श्रीमति नारोलिया ने कहा कि कैसे नर्मदापुरम का और विचित्र कुमार सिन्हा जी का एक गहरा रिश्ता है और आज उन्हीं के योगदान की वजह से समाज में बेहतर आदर्श निर्धारित हो रहे हैं, समिति ने 30 साल तक जिन-जिन लोगों का सम्मान किया वह श्रेष्ठ एवं समाज रत्न थे। इस वर्ष की सम्मान सूची पढक़र  श्रीमति माया नारोलिया ने समिति की भूरी भूरी प्रशंसा कर सम्मानित विभूतियों को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं सिन्हा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पश्चात सरस्वती वंदना श्रीमति श्रद्धा गुप्ता ने प्रस्तुत की। तो वहीं देश-प्रदेश के जाने माने कवि, गीतकार व सहित्यकार श्री ऋषि श्रंृगारी जी ने स्व. विचित्र कुमार सिन्हा जी के जीवन पर आधारित गीत का वाचन किया। संस्था के सचिव के.के.सक्सेना एवं संपादक दैनिक क्षितिज किरण द्वारा अतिथियों को माल्यापर्ण कर स्वागत किया।  कार्यक्रम में क्रमश: शौर्य सम्मान ग्रुप केप्टन स्वर्गीय श्री वरू ण सिंह जी, समाजसेवी सम्मान से गुरूदेव श्री सुदेश शांडिल्य जी, कर्मठ राजनैतिज्ञ सम्मान श्री भगवानदास सबनानी जी, साहित्यसेवी सम्मान श्री दिनेश मालवीय जी, पत्रकारिता सम्मान श्री पंकज श्रीवास्तव जी, पत्रछायाकार सम्मान-श्री अनिल दीक्षित जी,  गंगाप्रसाद श्रीवास्तव स्मृति सम्मान कुशल प्रशासक श्री एस.एन. मिश्रा, विजयगुप्ता स्मृति सम्मान श्री अशोक पांडे, रविंद्र पंड्या स्मृति जनसंचार सेवी सम्मान-श्री अशोक मनवानी को प्रदान किया गया।  आमंत्रित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।  कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के सांस्कृतिक सचिव श्री विलक्षण सक्सेना ने किया। इस अवसर पर सम्मानित विभूतियों के जीवन परिचय संबधी फोल्डर का विमोचन माननीय अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्री अजय गुप्ता, जी.एस. वाधवा अपर संचालक जनसम्पर्क, अनिल वशिष्ठ सहायक जनसंपर्क, सुरेश गुप्ता, महेश सक्सेना, चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष श्री गोविंद गोयल, पूर्व अध्यक्ष तेजकुल सिंह पाली, हिन्दु उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाश बेगवानी,  महेश सक्सेना, जे.पी. धनोपिया, ललित जैन, राजेन्द्र धनोतिया, भुवनेश पटेल, इंजी. के.के. सक्सेना, मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, जी.एस. जोहरी, राजेश नारायण श्रीवास्तव, आई.पी.एस. अमित सक्सेना, आई.व्ही. शास्त्री, मनीष श्रीवास्त, सी.के. सिसोदिया, एस.के. जडिया, ब्रज किशोर वर्मा, के.पी. राही, दीपक मेहता, प्रदीप जैन गुट्टू, विजय जुनेजा, ओ.पी. कठहल , अशोक मेहता, मंजू मेहता, नेहा बग्गा सुधीर तिवारी, राजेश जी, प्रभात जैन, गोपाल मुखरईया, गिरजेश सक्सेना, सुभाष अग्रवाल, निलेश जैमिनी, ब्रजेन्द्र तिवारी, मधु सूदन मंगोत्रा, अनिल भारती, व्ही.पी. श्रीवास्तव, मनोहर लाल वंजानी,शिखा छिब्बर, गट्टानी जी, के.के. मिश्रा, कैलाश मिश्रा पूर्व अध्यक्ष न.नि. भोपाल, देवेन्द्र दीपक गौरी शंकर गौरीश, राजेन्द्र शर्मा, ईशनारायण शर्मा, अजीत श्रीवास्तव, आनन्द तारण, वात्सायन जैन, प्रहलाद अग्रवाल, राजकुमार वर्मा,  उमेश राव घोलप, ऋतुकांत सक्सेना, शशिकांत सक्सेना, जी.के. छिब्बर, श्रीमती उषा जायसवाल, बलराम शर्मा, शैलेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, अजय निगम, विजय श्रीवास्तव, राजेश कुलश्रेष्ठ, दुर्गेश परमार, निर्भय मीणा, राजेश मोहोनियाँ, संदीप पंडा, अनुराग मालवीय, अभिषेक मिश्रा,  सहित नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार गण समाजसेवी बृद्धिजीवी उपस्थित थे। समिति के अध्यक्ष सैय्यद साजि़द अली एवं सचिव के.के. सक्सेना ने स्वजनों एवं अतिथियों व सम्मानित विभूतियों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में वन्दे मातरम् गीत एवं राष्ट्रीयगान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: