सीहोर : बाल विकास के प्रति व्याप्त भ्रांतियों के बारे में किया जागरूक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

सीहोर : बाल विकास के प्रति व्याप्त भ्रांतियों के बारे में किया जागरूक

  • "सारथी" परियोजना के तहत सामुदायिक जागरूकता सत्र आयोजित

Child-development-sehore
सीहोर, 04 फरवरी, सीहोर जिले के ग्राम मुगिशपुर आंगनबाड़ी केंद्र में नयी दिशा संस्था द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित "सारथी" परियोजना के तहत सामुदायिक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था की टीम द्वारा बच्चे के जन्म के प्रथम दो वर्षों में होने वाले विकास के महत्व के प्रति माता-पिता को जागरूक किया गया। इसके साथ ही यदि विकासात्मक देरी एवं शीघ्र हस्तक्षेप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि शीघ्र हस्तक्षेप से भविष्य में होने वाली दिव्यांगता की संभावना को रोका जा सके। जागरूकता सत्र में बच्चों की वृद्धि, विकास, प्रारंभिक देखभाल, देरी की पहचान, रोकथाम, पोषण, खेल-सीखना तथा इससे जुड़े भ्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई और माताओं को जागरूक किया गया। आयोजन सत्र के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अर्चना, पंचायत सचिव श्री मानसिंह सहित महिलाएँ, बच्चे, गर्भवती-धात्री माताएँ, दादियाँ-नानियाँ और नई दिशा की टीम उपस्थित थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: