मधुबनी : बैंकर्स मीट आयोजित, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को बेहतर ऋण सुविधा पर जोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

मधुबनी : बैंकर्स मीट आयोजित, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को बेहतर ऋण सुविधा पर जोर

Bankers-meet-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 27  फरवरी। NABARD के तत्वावधान में एक बैंकर्स सेंसिटाइजेशन मीट का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र, मधुबनी के महाप्रबंधक द्वारा की गई। बैठक में जिले के विभिन्न बैंकों के वरीय पदाधिकारी, NABARD के अधिकारी एवं बैंक प्रबंधक शामिल हुए। इस अवसर पर किसानों, स्वयं सहायता समूहों, एफपीओ (FPO) एवं ग्रामीण उद्यमियों को बैंकिंग योजनाओं से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई।


किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने पर जोर

बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि यंत्रीकरण एवं दीर्घकालिक कृषि ऋण को लेकर बैंकों से सहयोग बढ़ाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि समय पर और सरल प्रक्रिया से ऋण उपलब्ध होने पर किसानों की आय में वृद्धि होगी।


ग्रामीण रोजगार और उद्यमिता पर फोकस

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), पीएम एफएमई (PMFME), कृषि अवसंरचना फंड (AIF) एवं एफपीओ को मजबूत करने के लिए बैंकों की भूमिका पर चर्चा हुई। साथ ही ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण एवं ऋण सुविधा बढ़ाने पर सहमति बनी।

 

PACS और FPO को मजबूत करने का निर्णय

बैठक में प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) के कंप्यूटरीकरण एवं एफपीओ को वित्तीय सहायता देने पर भी बल दिया गया, ताकि किसानों को सीधे लाभ मिल सके। अधिकारियों ने सभी बैंकों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं को गंभीरता से लागू करें और पात्र लाभुकों को बिना अनावश्यक विलंब के ऋण सुविधा उपलब्ध कराएं।

कोई टिप्पणी नहीं: