मधुबनी : कार्य में लापरवाही पर दो कर्मियों का 15 दिनों का वेतन कटा, भविष्य में बर्खास्तगी की चेतावनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 फ़रवरी 2026

मधुबनी : कार्य में लापरवाही पर दो कर्मियों का 15 दिनों का वेतन कटा, भविष्य में बर्खास्तगी की चेतावनी

madhubani-dm
मधुबनी (रजनीश के झा)। राजनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत, रामपट्टी के पंचायत रोजगार सेवक रामबालक पासवान का 15 (पंद्रह) दिनों का वेतन कार्य में लापरवाही एवं कार्यस्थल से अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण काटने का आदेश जारी किया गया है। इसी क्रम में अंधराठाढ़ी उत्तर एवं मरुकिया पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक मनीष कुमार झा का भी 15 (पंद्रह) दिनों का वेतन अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही तथा अपेक्षित सहयोग नहीं करने के कारण काटा गया है। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुमन प्रसाद साह ने संबंधित कर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा कर्तव्यहीनता किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि पुनः ऐसी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जा सकती है। डीडीसी ने सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, समय पर कार्यालय एवं कार्यस्थल पर उपस्थित रहने तथा आमजन को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: