मधुबनी (रजनीश के झा), 0 9मार्च। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में पंडौल स्थित औद्योगिक क्षेत्र के परिसर में उद्यमियों के साथ एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में जिला उद्योग केंद्र, मधुबनी के परियोजना प्रबंधक, बीयाडा (BIADA) दरभंगा के उप महाप्रबंधक, पंडौल औद्योगिक क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा पंडौल स्थित औद्योगिक इकाइयों के कई उद्यमी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, उद्यमियों की समस्याओं को सुनना तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित औद्योगिक प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान जिला उद्योग केंद्र, मधुबनी के परियोजना प्रबंधक द्वारा उपस्थित उद्यमियों को राज्य निवेश प्रोत्साहन परिषद, बिहार औद्योगिक प्रोत्साहन नीति, 2016 तथा बिहार औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज, 2025 से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इन योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध प्रोत्साहन, अनुदान तथा अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि उद्यमी इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने उद्योगों का विस्तार कर सकें और जिले में नए निवेश को बढ़ावा मिल सके। उद्यमियों से आग्रह किया गया कि वे राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक निवेश करें और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में योगदान दें। सेमिनार के दौरान उद्यमियों ने औद्योगिक गतिविधियों के संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं एवं चुनौतियों से भी अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। इस प्रकार के नियमित संवाद कार्यक्रमों से प्रशासन और उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे जिले में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
सोमवार, 9 मार्च 2026
मधुबनी : पंडौल औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों के साथ सेमिनार का आयोजन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें