मुंबई : ‘निशानची’ से चमके ऐश्वर्य ठाकरे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 मार्च 2026

मुंबई : ‘निशानची’ से चमके ऐश्वर्य ठाकरे

Eshwarya-thakrey
मुंबई (अनिल बेदाग): फिल्मी दुनिया में किसी भी कलाकार के लिए पहला अवॉर्ड सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उसके संघर्ष और सपनों की पहली बड़ी मंज़िल होता है। युवा अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे के लिए भी यह पल कुछ ऐसा ही रहा, जब उन्होंने न्यूज़18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट डेब्यू मेल (जूरी चॉइस) का अवॉर्ड जीतकर अपने करियर की दमदार शुरुआत दर्ज की। उन्हें यह सम्मान निर्देशक  अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ में उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए मिला। ऐश्वर्य ठाकरे ने जूरी सदस्यों का धन्यवाद किया, जिनमें प्रियदर्शन, अश्विनी अय्यर तिवारी, तन्वी आज़मी, सौरभ सचदेवा, श्रुति महाजन, महिमा चौधरी और तविशी पैटेंडी शामिल थे।



अवॉर्ड मिलने के बाद ऐश्वर्य ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए ट्रॉफी के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, “The very first. Thank you CNN News18. Thank you to my family on Nishaanchi.” इस पोस्ट पर फिल्मी जगत से भी उन्हें खूब बधाइयाँ मिलीं। अवॉर्ड स्वीकार करते समय ऐश्वर्य ने कहा, “मेरे लिए अवॉर्ड सिर्फ सम्मान नहीं है, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है कि मैं और बेहतर काम करूं और बेहतर कहानियां दर्शकों तक पहुंचाऊं।” उन्होंने अपने निर्देशक अनुराग कश्यप का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके साथ फिल्मी सफर की शुरुआत करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। ऐश्वर्य ने अपने सह-कलाकारों वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा और विनीत कुमार सिंह का भी आभार व्यक्त किया। अपनी स्पीच के अंत में उन्होंने खुद की लिखी एक शायरी भी सुना। “रास्ते मैं अपने बनाऊँगा, गलतियां मेरी अब न बढ़ाऊँगा, कामयाबी पाने के बाद भी दुनिया सबको सुनाऊँगा।” ‘निशानची’ में अपने दमदार अभिनय और इस प्रतिष्ठित सम्मान के साथ ऐश्वर्य ठाकरे ने यह साफ कर दिया है कि वे सिर्फ एक नए अभिनेता नहीं, बल्कि आने वाले समय के मजबूत और संवेदनशील कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: