सीहोर : चौथे दिन पारस विहार वाटिका पहुंची गणगौर, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

सीहोर : चौथे दिन पारस विहार वाटिका पहुंची गणगौर, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

Gangaur-puja-sehore
सीहोर। अग्रवाल महिला मंडल और माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में दोनों के सहयोग से 10 दिवसीय गणगौर उत्सव की शुरुआत बीते दिनों हुई। उत्सव की शुरुआत   शीतला  सप्तमी मैं ज्वारे बोए जाते हैं। परंपरा अनुसार बोए जवारो का समापन तीज  पर यानी गणगौर पर किया जाएगा। पर्व के चौथे दिन पारस विहार वाटिका में ढोल बाजे के साथ महिलाओं ने गणगौर निकाली। गणगौर माता कि विधि विधान से से पूजा कर उनको ज्वारे अर्पित किए। साथ ही महिलाओं ने पारम्परिक गीत गाकर सर्व समाज की की महिलाएं सुख संमृद्धि की कामना की। महिला मंडल ने बताया कि गणगौर पर्व के दौरान महिलाएं गणगौर को बगीचे में ले जाई जाती जाती है। जिसमें सर्व समाज, माहेश्वरी, सोनी, ब्राह्मण, अग्रवाल समाज की महिलाएँ शामिल होती है। शुक्रवार को पारस वाटिका में अंजू अग्रवाल के यहां गणगौर का स्वागत किया। पांचवे दिवस शनिवार को गणगौर गीत सोडानी के निवास स्थान बस स्टैंड जाएगी। माहेश्वरी समाज की सचिव रजनी बहेती ने सभी से आग्रह किया कि सभी मिलजुलकर गणगौर उत्सव मनाए। इस दौरान संगीता राठी, प्रतिभा झावर, शोभा चंडक, आभा कासट, ममता पितलिया, पुष्पा सोनी, मोहिनी, अध्यक्ष रुकमणी रोहिला और प्रेमलता रूठिया, संध्या मोदी, ज्योति मोदी, उमा भारतीय, संध्या कोहली, रश्मि अग्रवाल, मंजू बंसल, हेमा अग्रवाल, तारा अग्रवाल, मीना अग्रवाल, मंजू भारतीय, उषा अग्रवाल आदि उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं: