सीहोर। आगामी 14 मार्च से हरियाणा के लोहारू में खेली जाने वाली मास्टर्स वेटलिफ्टिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए 66 वर्षीय वेट लिफ्टिर मोहन पाराशर ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री पाराशर ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगातार 5 वर्षों से स्वर्ण पदक जीत आ रहे है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस वर्ष भी वह शानदार प्रदर्शन कर देश में अपने प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे और 65 से 69 आयु वर्ग में एवं 85 किलो भार वर्ग में मध्य प्रदेश को पदक दिलाने का प्रयास करेंगे। इससे पहले तीन बार विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं एवं दो स्वर्ण पदक कॉमनवेल्थ में एवं एक स्वर्ण पदक एशियन गेम्स में प्राप्त कर चुके हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने 12 मार्च को भोपाल से दिल्ली एवं दिल्ली से लोहारू के लिए प्रस्थान करेंगे। 66 वर्षीय मोहन पाराशर का कहना है जब तक जीवित हूं देश को पदक दिलाने का प्रयास करता रहूंगा। मात्र 13 साल की उम्र में जिला स्तर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक गोल्ड हासिल करने वाले 66 वर्षीय वेट लिफ्टिर मोहन पाराशर ने ग्राम बिलकिसगंज का नाम विश्व पटल में रोशन किया है। आज भी युवाओं जैसा शानदार प्रदर्शन करने वाले पाराशर आगामी दिनों में हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे।
सोमवार, 2 मार्च 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : 66 वर्षीय वेटलिफ्टिर मोहन पाराशर हरियाणा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे
सीहोर : 66 वर्षीय वेटलिफ्टिर मोहन पाराशर हरियाणा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें