- स्व.अंबादत्त भारतीय स्मृति सम्मान समारोह की तैयारी शुरू
बैठक में नगर के दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे और सभी ने एकजुटता के साथ समारोह में उपस्थित रहने और उसे सफल बनाने का संकल्प लिया। गौरतलब है कि जिला प्रेस क्लब में जिले के विभिन्न संगठनों से जुड़े लगभग सभी पत्रकार सदस्य हैं और यह मंच पत्रकारों की एकजुटता का प्रतीक है। सभी पत्रकारों से 22 मार्च को सीहोर पहुंचने की अपील की गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज दीक्षित मामा ने अपने संबोधन में पत्रकारों को संगठित रहने, मर्यादित भाषा का प्रयोग करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने की समझाइश दी। वहीं वरिष्ठ पत्रकार श्री एआर शेख मुंशी ने भी अपने उद्बोधन में पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए एकता और नैतिक मूल्यों पर बल दिया। बैठक को पत्रकार लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने भी संबोधित किया। अंत में सभी पत्रकारों ने स्वर्गीय अंबादत्त भारतीय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आगामी दिनों में रूपरेखा तैयार करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में सर्वश्री रिक्की अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, अजय राव, धर्मेंद्र योगी, अर्जुन पंवार, कन्हैया लाल, बिहारी लाल सैनी, घनश्याम शर्मा उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें