सीहोर : सेवानिवृत फौजी को विधायक राय ने किया सैल्यूट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 मार्च 2026

सीहोर : सेवानिवृत फौजी को विधायक राय ने किया सैल्यूट

  • सुरक्षित है हम क्योंकी बार्डर पर है फौजी जबाज फाइटर कभी रिटायर नहीं होता : राय

Sehore-mla
सीहोर। विधायक सुदेश राय ने सेवानिवृत हुए फौजी बालकृष्ण पंवार को सैल्यूट किया। भारतीय सेना में वर्ष 2003 में महाराष्ट के अहमद नगर से प्रशिक्षण प्राप्त कर भर्ती हुए सीहेार के बालकृष्ण पंवार सेना में 23 साल सेवा देने के बाद 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत हुए। पंवार की सेवानिवृती पर परिजनों मित्रों के द्वारा सुंदर भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सुदेश राय ने सेवानिवृत हुए फौजी बालकृष्ण पंवार को फूल मालाऐं पहनाई और आगामी जीवन के लिए बधाई शुभकानाऐं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि भारतीय सेना का जबाज फाइटर कभी रिटायर नहीं होता है। हम यह सुरक्षित होते है क्योंकी बार्डर पर है फौजी होता है। फौजी की जंग कभी समाप्त नहीं होती है सेना में देश की सेवा करने के बाद अब सेवानिवृत्त का जीवन फौजी समाज की सेवा में बिताता है यही हमारे फौजियों की सच्ची देश भक्ती है। सेवानिवृत बालकृष्ण ने बताया कि पहली पोस्टिंग अहमद नगर में हुई जिस के बाद देश के अनेक राज्यों में ड्यूटी की और सकुशल सेवानिवृति हो गई। कार्यक्रम मे दीपिका पंवार, अम्बर मालवीय, जितेंद नारोलिया, हेमंत दरबार आदि शामिल रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: