सीहोर। संस्कृतभारती मध्यभारत द्वारा पत्राचार माध्यम से संस्कृत भाषा सिखाने का अभियान चला रही है , इसमें घर पर रह कर संस्कृत भाषा सीख सकते हैं , इस अभियान को लेकर जिला गोष्ठी रविवार को सीहोर में सम्पन्न हुई . जिला संपर्क प्रमुख लखनलाल महेश्वरी ने बैठक में उपस्थितों को जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृतभारती पत्राचार माध्यम से संस्कृत भाषा सिखाती है , जिसका पंजीयन चल रहा है . जिला सहमंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह यादव ने बताया कि पत्राचार माध्यम से संस्कृत सीखना आसान है , पंजीयन उपरांत आंनलाइन कक्षा भी चलाई जायेगी . यह छह -छह माह का कोर्स है, सब से पहले प्रवेश पाठ्यक्रम है, इसकी परीक्षा अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में होगी. संस्कृतभारती जिला अध्यक्ष पंडित पृथ्वीवल्लभ दुबे ने इस गोष्ठी में संस्कृत भाषा सीखने का सभी से आग्रह किया तथा बताया कि संस्कृतभारती संस्कृत को फिर से व्यवहार भाषा बनाने और संस्कृत के विकास के लिए सर्वाधिक प्रयासरत है. जिला मंत्री राकेश सिंह ने गीता पारायण का विषय रखा , जिसमें संस्कृतभारती एक वर्ष गीता पारायण का अभियान चला रही है , भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए संस्कृतभारती के प्रत्येक दायित्ववान इस अभियान से जुड़े हैं . गोष्ठी में जिला प्रचार प्रमुख जितेन्द्र राठौर, जिला प्रशिक्षण प्रमुख डां धर्मेन्द्र शर्मा, जिला कोष प्रमुख जितेन्द्र कुमार सिंह, अजेन्द्र यादव, विष्णुप्रसाद परमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये. गोष्ठी में श्रीमती सुनीता यादव, श्रीमती निशा सिंह, श्रीमती मेघा ठाकुर, श्रीमती बसंती यादव की सहभागिता रही।
मंगलवार, 31 मार्च 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : पत्राचार माध्यम से संस्कृत, घर बैठकर संस्कृत सीखना आसान, संस्कृतभारती का अभियान
सीहोर : पत्राचार माध्यम से संस्कृत, घर बैठकर संस्कृत सीखना आसान, संस्कृतभारती का अभियान
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें