सीहोर : श्री सत्य साई प्रौद्योगिकी-मेगा लीगल आउटरीच एवं अवेयरनेस कैंप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 28 मार्च 2026

सीहोर : श्री सत्य साई प्रौद्योगिकी-मेगा लीगल आउटरीच एवं अवेयरनेस कैंप

  • कुलगुरु डॉ. मुकेश तिवारी के मार्गदर्शन से विद्यार्थी हुए शामिल

Student-awareness-sehore
सीहोर। श्री सत्य साई प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, सीहोर के स्कूल ऑफ लॉ विधि संकाय के विद्यार्थियों ने मेगा लीगल आउटरीच एवं अवेयरनेस कैंप में उत्साह, समर्पण और सक्रियता के साथ भाग लेते हुए समाज में विधिक जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. मुकेश तिवारी के मार्गदर्शन से छात्रों को इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। वहीं, स्कूल ऑफ लॉ की डीन डॉ. अमृता सोनी द्वारा विद्यार्थियों को इस प्रकार के सामाजिक एवं विधिक कार्यक्रमों में सहभागिता हेतु विशेष रूप से प्रेरित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और अधिक मजबूत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव कुमार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की गई। इस अवसर पर हेमंत जोशी स्पेशल जज, बालगुरु के. कलेक्टर, सीहोर, पुलिस अधीक्षक सहित अनेक प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।   साथ ही, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव स्वपनश्री, जीशान खान जिला विधिक सहायता अधिकारी सीहोर एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक डॉ. अखलेश शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया।


इस अभियान में स्कूल ऑफ लॉ के एचओडी शोभा व्यास का विशेष सहयोग रहा, साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर यशवर्धन तिवारी के मार्गदर्शन में छात्रों—अंकुश बढ़कुर, उत्तरदीप, अनिल मालवीय, अंजली, दिव्या, हरिओम, रुचिता, पलक, मीना प्रसाद, प्रीति, तरुण शर्मा आदि ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए आमजन को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली झावरिया सहित अन्य विद्यार्थियों द्वारा रक्तदान भी किया गया, जो मानवता और सेवा भाव की एक प्रेरणादायक मिसाल रहा। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण यह भी रहा कि विधि के फाइनल ईयर के छात्र प्रद्युम्न के अंतर्जातीय विवाह के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया, जो समाज में समानता, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा गया। यह कार्यक्रम न केवल विधिक साक्षरता को बढ़ावा देने में सफल रहा, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक व्यवहारिक शिक्षण अनुभव भी साबित हुआ। इस पहल ने यह सिद्ध किया कि युवा विधि छात्र समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: