मधुबनी (रजनीश के झा), 24 मार्च। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में घोघरडीहा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नौआबाखर के वार्ड संख्या 14 स्थित बिहूल-बलान नदी तट पर जल संरक्षण एवं नदी स्वच्छता को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सह मैथिली आलोचक लालदेव कामत ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालदेव कामत ने लोगों से नदियों को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदियों में कूड़ा-कचरा नहीं फेंकना चाहिए तथा जल को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि “जल ही जीवन है” यह सभी जानते हैं, लेकिन हमें यह भी समझना चाहिए कि जल का भी अपना जीवन है, जिसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विनोद कुमार कामत ने कहा कि नदियों का संबंध हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। इसलिए इनके संरक्षण और स्वच्छता के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना चाहिए। वहीं आकाश कुमार ( अमीन साहब) ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए जल के विवेकपूर्ण उपयोग और नदियों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। इसमें प्रमुख रूप से नीतीश चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, मो. ऐनुल, साजन साह, राहुल कामत, प्रदीप कुमार, प्रेम चौधरी, मनीष कुमार, लवकुश कुमार, महेश एवं अखलेश कामत सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नमामि गंगे की जयघोष करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र में छठ घाट, दासीन घाट, फौजी घाट तथा पूर्व दिशा में धोबी घाट के निर्माण की मांग भी रखी।
बुधवार, 25 मार्च 2026
मधुबनी : बिहूल-बलान नदी तट पर जल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें