सीहोर । आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं सीपा, एनसीएचएसई, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा संयुक्त रूप से प्रशिक्षण केंद्र सीहोर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में आईएएस श्री मति सर्जना यादव जी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सीहोर उपस्थित हुई कार्यक्रम के शुरुआत में सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया इसके बाद मुख्यातिथि को पौधा देकर स्वागत किया गया इसके पश्चात् आईटीसी स्टेट टीम से श्री निलेश पाटकर द्वारा आईटीसी द्वारा सीहोर जिले में संचालित बहुउद्देशीय सामाजिक कार्यो के बारे में जानकारी दी गई इसके बाद कृषि सखी, पशु सखी, योजना सखी एवं जॉब कर रहे स्टूडेंट्स ने कार्यक्रम में उपस्तिथ होकर अपने अनुभव भी सांझा किए साथ ही मुख्यातिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों उपहार देकर सम्मान किया गया इसके पश्चात् मेडम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सहभागियों का मार्गदर्शित किया गया और सेंटर एवं प्रदर्शनी का भी भ्रमण किया मेडम द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल कार्यक्रम के कार्य से काफी प्रभावित हुई मेडम द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं सीपा, एनसीएचएसई, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के कार्य की सराहना की गई कार्यक्रम में विशेष अतिथि में श्री दिनेश बरफा जी, जिला परियोजन प्रबंधक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सीहोर, श्री एके उपाध्याय जी, डीडीए, कृषि विभाग सीहोर एवं श्री मति हुदा खान, एसएडीओ, कृषि विभाग सीहोर शामिल थे कार्यक्रम के अंत में प्रथम संस्था से कलस्टर लीडर राजेश परमार के द्वारा कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी का आभार व्यक्त किया गया | कार्यक्रम में सीपा, एनसीएचएसई एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से लगभग 80 से 90 कृषि सखी, पशु सखी, योजना सखी, स्टूडेंट्स एवं स्टाफ उपस्थित थे।
गुरुवार, 12 मार्च 2026
सीहोर : “अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम संपन्न”
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें