उल्लेखनीय की थाना कोतवाली क्षेत्र के मोती बाबा मंदिर के पास 7 मार्च की रात 11 बजे के दरमियान सड़क दुर्घटना घटित हुई थी दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार चार युवकों को बुलेरो पिकअप के चालक सुनील पिता रंजीत सिह ठाकुर, निवासी हनुमान फाटक कस्बा सीहोर द्वारा टक्कर मार दी गई थी जिससे लूनिया मोहल्ला निवासी अमित चौहान, पिता मुकेश चौहान, उम्र 16 साल -विवेक चौहान, पिता सतीश चौहान, उम्र 12 साल, धीरज चौहान, पिता मुकेश चौहान, उम्र 18 साल, विक्रम चौहान, पिता नरेन्द्र चौहान, उम्र 18 साल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल सीहोर के चिकित्सकों द्वारा घायल अमित चौहान को परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया था वहीं घायल विवेक की हालत गंभीर होने के कारण उपचार के लिए भोपाल हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया था उपचार के दौरान विवेक चौहान की भी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने बोलरो चालक को जेल भेज दिया है और वहां को जप्त किया है।
सीहोर। संवेदनशील विधायक सुदेश राय गुरुवार को अचानक लुनिया मोहल्ला स्थित दुर्घटना में हुई बच्चों की मृत्यु और घायल परिजनों की स्थिति से दुखी शोक पीड़ित चौहान परिवार में पहुंच गए। विधायक सुदेश राय ने घटना को लेकर गहरा दुख प्रकट करते हुए 16 वर्षीय मृतक अमित चौहान और 12 वर्षीय मृतक विवेक चौहान के चित्र के समक्ष उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक सुदेश राय ने शोक में डूबे विवेक और अमित के परिजनों को 25 हजार 25 हजार और घायल हुए धीरज चौहान एवं विक्रम चौहान को दस दस हजार रुपए की आर्थिक मदद दी और परिजनों से चर्चा कर शासकीय योजना अंतर्गत आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। परिजनों के मध्य विधायक सुदेश राय ने कहा कि पुलिस ने सख्त धाराएं लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बोलोरो गाड़ी को भी जप्त किया है आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे और हमेशा परिवार की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें