सीहोर : एसडीएम कोर्ट में केस फसल काट ले गया विरोधी किसान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 24 मार्च 2026

सीहोर : एसडीएम कोर्ट में केस फसल काट ले गया विरोधी किसान

  • किसान परिवार ने जनसुनवाई में की कार्रवाही की मांग

Sehore-farmer
सीहोर। कोर्ट के आदेशों को विवादित मामलों से संबंधित विरोधी किसान हवा में उड़ा रहे है। कोर्ट में दावा अपत्ति स्टे होने के बाद भी विरोधी किसान किसी की सुनने को तैयार नहीं है इधर राजस्व विभाग की लापरवाही ने भी किसानों की समस्याओ को काफी बढ़ा दिया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में चलने वाली जनसुनवाई में पहुंचकर तहसील दोराहा के ग्राम बिछिया निवासी किसान रायसिंह दांगी और शौभित दांगी ने शिकायती पत्र देकर विरोधी किसान के द्वारा काटी गई गेंहू की फसल वापस दिलाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि खसरा न.384/12 लगभग 3 एकड़ भूमि पर हमारे द्वारा गेंहू की फसल बोई गई थी भूमि के कब्जे से संबंधित मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है जिस में हमें गेहूं काटने का आदेश दिया गया था लेकिन विरोधी किसान गणेश राम छोटेलाल व नारायण सिंह हीरालाल, ओम, दिनेश, निर्मल अर्जुन, जगदीश गुड्डू, तेजा, विष्णु धारदार हथियार लेकर आए और हमें डरा धमका कर हमारी गेहूं की फसल काटकर ले गए।

कोई टिप्पणी नहीं: