- 25 अपै्रल संत समागम एवं धर्मसभा का आयोजन, शामिल होंगे महामंडलेश्वर रामभूषण दास महाराज
इस मौके पर संस्कार मंच संरक्षक मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि संत समाज का मार्गदर्शन कर और आध्यात्मिक ज्ञान, नैतिक मूल्यों तथा सनातन धर्म के प्रति जागरूकता फैलाकर समाज को सही दिशा दिखाते हैं। वे जातिगत भेदभाव, अंधविश्वास और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सचेत करते हुए मानवता, प्रेम और सत्य का मार्ग अपनाकर समाज के सर्वांगीण विकास में संजीवनी का कार्य करते हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि आगामी 25 अपै्रल को 26 अपै्रल को मंदिर परिसर में संत समागम एवं धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पितांबरा पीठधीश अनंत श्री विभूषित जगतगुरु रामानुजाचार्य रविन्द्रचार्य महाराज राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत श्री रामभूषण, राष्ट्रीय महामंत्री महंत मोहनदास महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत जोगेन्द्रपुरी, महंत कमलापत दास, राष्ट्रीय संगठन मंत्री महंत बाल योगेश्वर शनि महाराज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत राघवदास महाराज आदि शामिल रहेंगे। समागम के लिए यहां पर इनके ठहराने की व्यवस्था की है। साधु-संत का सभ्य समाज के निर्माण में अहम योगदान होता है। समाज को सुधारने में संतों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें