- पानी पिलाने और आग बुझाने के लिए विधायक सुदेश राय ने 15 ग्राम पंचायतों को प्रदान किए फाईटर टेंकर
- राष्ट्रहित जनसेवा,सबका साथ सबका विकास भाजपा के लिए सर्वोपरि : विधायक राय
भाजपा के लिए राष्ट्रीय सर्वोपरि
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक राष्ट्र सर्वोपरि देश की सुरक्षा और कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारतीय नागरिक की उन्नति प्रगति लक्ष्य के साथ भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा कर रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सासंद आलोक शर्मा, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के जनहितैशी प्रयासों के साथ हम जनता की सेवा कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में अरबों रुपए के विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं जनता की हर समस्या और परेशानियों का समाधान भी कराया जा रहा है ग्रामीण जनता को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में भी जनहिदेशी विभिन्न निर्माण कराई जा रहे हैं।
इन पंचायत को मिले फाइटर टैंकर
कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय ने विधायक विकास निधि से विधानसभा क्षेत्र जनपद पंचायत सीहोर अन्तर्गत ग्राम पंचायत चांदबड जागीर, छतरपुरा, पीलूखेड़ी, घाटपलासी, कचनारिया, मानपुरा, मगरदा, सुआखेड़ी, पडिय़ाला, बमूलिया, दोराहा,बरी, नाईहेडी, बराड़ीकलां, जमोनिया तालाब और ग्राम पंचायत सेमरादांगी को नि:शुल्क पेयजल के लिए एचडीपीई लाईंड जी.आई. वाटर टेंकर क्षमता 5500 लीटर विथ पॉवर पम्प सहित निर्माण एजेंसी एम.पी. स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज से प्रत्येक फाइटर टेंकर 2,57,645 हजार रूपये में खरीद कर प्रदान किए गए हैं। इस प्रकार कुल 38,64,675 रूपये के फाइटर टेंकरों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में यहां रहे मौजूद
फाइटर टैंकर वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, सीताराम यादव, राजकुमार रिंकू जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, सुशील ताम्रकार, प्रीतम गौर,गोविंद पाटीदार, एलम सिंह दांगी, सरपंच राकेश मेवाड़ा, बद्री प्रसाद गौर, बृजकिशोर मीना, उमाशंकर दांगी, कमल लोधी, राकेश वर्मा, जगदीश गुर्जर, मोहन मीणा, बलवीर दांगी, द्वारका प्रसाद वर्मा, ओमप्रकाश गौर, राम सिंह गौर, रामनारायण मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें