मधुबनी (रजनीश के झा), 23 अप्रैल। विश्व हिन्दू परिषद मधुबनी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रख्यात दवा विक्रेता महेश प्रसाद का निधन होने से मधुबनी में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को दिल्ली में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली उनके निधन के खबर मिलते ही परिजनों ,शुभचिंतको एवं समाज के विभिन्न वर्गों में गहरा शोक व्याप्त है । मधुबनी शहर के कारक मार्ग निवासी स्वर्गीय महेश प्रसाद लंबे समय तक विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष से जुड़े रहकर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हुए समाज के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहे तथा समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख दुख सहभागी बनते थे । उनके सरल, सौम्य,और मिलनसार स्वभाव के कारण समाज में अत्यंत लोकप्रिय रहे । उनके पुत्र ने जानकारी दी है की उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में परिजनों की उपस्थिति में किया जाएगा। उनके निधन पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सह युवा नेता मनोज कुमार मुन्ना ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि महेश प्रसाद एक समर्पित समाज सेवी और संगठन के सच्चे स्तंभ थे । उनका जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा उनके निधन से जो रिक्तता उत्पन्न हुई है , उसकी भरपाई करना अत्यंत कठिन लग रहा है । उनके निधन हो जाने पर कई लोगों ने शोक- संवेदना व्यक्त की है।
गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
मधुबनी : विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष का निधन, शोक की लहर
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें