सीहोर : मारवाड़ी महिला संगठन के चुनाव संपन्न, श्रीमती मंजू अग्रवाल अध्यक्ष मनोनित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

सीहोर : मारवाड़ी महिला संगठन के चुनाव संपन्न, श्रीमती मंजू अग्रवाल अध्यक्ष मनोनित

  • मारवाड़ी महिला संगठन महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा में कर रहा मदद : श्रीमती मंजू अग्रवाल

Manju-agarwal-sehore
सीहोर। मारवाड़ी महिला संगठन महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और राहत कार्यों के माध्यम से समाजसेवा में सक्रिय है। यह संगठन रक्तदान, अंगदान, बाल विकास, पर्यावरण संरक्षण और निर्धन छात्राओं को छात्रवृत्ति जैसी सेवाएं प्रदान करता है। साल भर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके लिए मारवाड़ी महिला संगठन की सभी सदस्यों द्वारा चयन प्रक्रिया सर्वसम्मति गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष श्रीमती मंजू अग्रवाल बयाबरावाले, कोषाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सोनी, सचिव श्रीमती विनीता सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती आभा कसाट सह सचिव, मौना चौरासिया मनोनीत की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती मंजू अग्रवाल ने बताया कि संगठन के द्वारा आगामी दिनों में महिला सशक्तिकरण आदि के विषय में शीघ्र ही रूपरेखा बनाकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेशिक  चुनाव में श्रीमती रजनी बाहेती को संस्कार समिति प्रकल्प प्रमुख चुना गया, प्रमुख प्रकल्प श्रीमती रुठिया, श्रीमती ममता पितलिया, श्रीमती इंदु भावसार, श्रीमती निर्मला व्यास, श्रीमती गीता सोडाणी श्रीमती प्रतिभा झवर,  श्रीमती संगीता राठी, श्रीमती राधा शर्मा, श्रीमती सरोज सोनी, श्रीमती किरण सोनी, श्रीमती मंजू भारतीय, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती ज्योति रूठिया, श्रीमती मोना चौरसिया श्रीमती संध्या विजयवर्गीय, श्रीमती शशि विजयवर्गीय, श्रीमती राजू पालीवाल श्रीमती ज्योति सोनी सभी सदस्यों की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई और सभी के द्वारा शुभकामनाएं दीं गई। 

कोई टिप्पणी नहीं: