सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर इन दिनों निशुल्क रूप से फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कभी इन शिविरों में कठिन अभ्यास करने वाले सीनियर खिलाड़ी रोहित, जयेश शर्मा और पीयूष का चयन नेशनल टीम में हुआ है। रोहित मालवी, जयेश शर्मा, पीयूष मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा इंदौर में आयोजित प्रतियोगिता में 50 खिलाड़ियों में चयनित हुए है और अब मध्य प्रदेश फुटबॉल टीम के लिए नेशनल में भाग लेने जा रही टीम छत्तीसगढ़ नारायणपुर में आयोजित तीन मई से नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला फुटबाल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि लगातार 15 दिन से इंदौर में आयोजित शिविर में कोच द्वारा इन तीनों खिलाड़ियों का चयन हुआ। विधायक सुदेश राय, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश मेवाडा, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, रमेश सक्सेना, जसपाल अरोरा, सन्नी महाजन, जितेन्द्र तिवारी, मनोज दीक्षित मामा, आनंद उपाध्याय अरुण राठौर मनोज अहिरवार मधुर विजयवर्गीय, कमलेश अग्रवाल जिला खेल अधिकारी अत्ताउल्लाह खान, मिंटू अग्रवाल, रुबी धीवान, सुरेश कनौजिया आदि।
गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
सीहोर : तीन फुटबाल खिलाड़ियों का चयन
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें