सीहोर : इंदौर रीजनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन, वंशिका वर्मा का नेशनल के लिए चयन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

सीहोर : इंदौर रीजनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन, वंशिका वर्मा का नेशनल के लिए चयन

Vanshika-sehore
सीहोर। सीहोर जिले की प्रतिभाशाली बास्केटबॉल खिलाड़ी वंशिका वर्मा ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आयोजित इंदौर रीजनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया है। यह उपलब्धि वंशिका की निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी इस सफलता ने न केवल जिले का गौरव बढ़ाया है, बल्कि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन, सीहोर के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा एवं सचिव अंकित चौहान ने वंशिका वर्मा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही, एसोसिएशन द्वारा जिले के सभी खिलाड़ियों के निरंतर प्रयास एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई है, जो सीहोर में खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: