सीहोर : उपार्जन केंद्र पहुंचे विधायक, किसानों से पूछी व्यवस्थाऐं सही है या नहीं, - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

सीहोर : उपार्जन केंद्र पहुंचे विधायक, किसानों से पूछी व्यवस्थाऐं सही है या नहीं,

Sehore-mla
सीहोर। किसानों की उपज सही तोल सही दाम पर बिकने और निश्चित समय पर पैसा मिलने सहित उपार्जन केंद्रों पर किसानों को जरूरी सुविधाऐं उपलब्ध कराने को लेकर विधायक सुदेश राय सक्रिय बने हुए है। विधायक सुदेश राय सोमवार को दोराहा स्थित हरे कृष्णा उपार्जन केंद्र वेयर हाउस पर पहुंचे और सीधे गेंहू बेचने आए किसानों से उपार्जन केंंद्र पर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। खाद नागरिक आपूति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्वारा शासकीय स्तर पर बनाऐं गए उपार्जन केंद्रों पर किसानों से सरकार के द्वारा निर्धारित मूृल्य पर गेंहू की खरीदी की जा रही है। विधायक सुदेश राय ने किसानों से पूछा कि तोल में कोई दिक्कत तो नहीं है पीने का पानी और बैठने के लिए छाया है नहीं। विधायक सुदेश राय ने उपार्जन केंद्र प्रभारी से किसानों के द्वारा बनाए गए प्रतीक्षा कक्ष, केंटीन,पेयजल,फार्ट एंड बॉक्स की जानकारी और किसानों का कोई भी किसी प्रकार की परेशानी नही हो इस का ध्यान रखने के निर्देश दिए। 

कोई टिप्पणी नहीं: