सीहोर : कायाकल्प योजना के तहत किया जा रहा 91 लाख की लागत से मार्केट की सड़कों का डामरीकरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

सीहोर : कायाकल्प योजना के तहत किया जा रहा 91 लाख की लागत से मार्केट की सड़कों का डामरीकरण

Road-development-sehore
सीहोर। शहर के छावनी स्थित मार्केट में कायाकल्प योजना के अंतर्गत 91 लाख की लागत से डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने शहर के वार्ड क्रमांक 28 के गांधी रोड पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्षद और क्षेत्रवासी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार शहर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जा चुके है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने यहां पर मौजूद क्षेत्रवासियों से साफ-सफाई को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने बताया कि रात्रि को भी शहर में नगर पालिका के अमले के द्वारा सफाई कार्य किया जाता है। नगर पालिका के इंजीनियर विजय कोली ने बताया कि शहर के छावनी स्थित मार्केट में डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। अब तक करीब चार लाइन में डामरीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। योजना के कायाकल्प योजना के अंतर्गत शहर के व्यस्ततम मार्केट में कोतवाली चौराहे से तहसील चौराहे, गांधी रोड, खजांची लाइन, बड़ा बाजार, मुकेरी लाइन और लोहर गली आदि में कार्य जारी है। बारिश से पहले मार्केट में डामरीकरण कार्य पूर्ण होना है। 

कोई टिप्पणी नहीं: