सीहोर : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अभिषेक महाआरती कल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 अप्रैल 2026

सीहोर : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अभिषेक महाआरती कल

Bhagwan-parasuram-janmotsav
सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सर्व ब्राम्हण समाज के तत्वाधान में जगत पालक भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान शिव शक्ति के परम शिष्य चिरंजीवी भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव श्रद्धा, विश्वास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जायेगा l आयोजन की जानकारी देते हुये मिडिया प्रभारी पंडित सुनील शर्मा व प्रियांशु दीक्षित ने बताया की खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण समाज धर्मशाला में कल 20 अप्रैल सोमवार को आचार्य गणों के द्वारा वेद मंत्र उच्चारित कर सुबह 8 बजे से भगवान परशुरामजी का अभिषेक प्रारंभ किया जाएगा और सुबह 10 बजे शंखनाद के साथ महाआरती का आयोजन होगा l ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. दीपक शर्मा ,धर्मशाला अध्यक्ष पं. मनोहर शर्मा,चल समारोह अध्यक्ष पं. राजेश मोहन शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष पं. सुदीप व्यास,ग्रामीण अध्यक्ष पं. महेश दुबे, महिला मंडल अध्यक्ष नीलम शर्मा, महामंत्री पं. रमाकांत समाधिया, युवा संघठन अध्यक्ष पं. रजत व्यास,चल समारोह युवा अध्यक्ष पं. तनिश त्यागी, रुपेश तिवारी,महिला मंडल अध्यक्ष उमा शुक्ला, चल समारोह महिला उपाध्यक्ष शिल्पी तिवारी, ने सभी विप्र बंधुओ से अपील की है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान करें l

कोई टिप्पणी नहीं: