सीहोर। शहर के खंजाची लाइन में अधिकमास पर सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल के तत्वाधान में आगामी 18 मई सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को महिला मंडल के तत्वाधान में भगवान गणेश, नृसिंह भगवान, हनुमान और भैरव बाबा के यहां पर निमंत्रण पत्र भेंट किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला और समाजजन शामिल रहे। सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल अध्यक्ष सुश्री नीलम शर्मा ने बताया कि आगामी 18 मई से होने वाली सात दिवसीय भागवत कथा भागवत भूषण पंडित रवि शंकर तिवारी के द्वारा की जाएगी। धर्मशाला में कथा की तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं महिला मंडल द्वारा कथा का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। गुरुवार को महिला मंडल द्वारा मंदिरों में निमंत्रण पत्र भेंट किया। इस मौके पर श्रीमती आशा शर्मा श्रीमती संतोष शर्मा, श्रीमती शोभा शर्मा, श्रीमती रमा तिवारी, श्रीमती हेमा व्यास,श्रीमती प्रज्ञा तिवारी, श्रीमती उषा श्रोत्रिय, श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती अंकिता व्यास, संध्या तिवारी एवं मुक्ति तिवारी आदि शामिल थे।
गुरुवार, 7 मई 2026
सीहोर : सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल के तत्वाधान में आगामी 18 मई से भागवत कथा
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें