सीहोर : पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, आज होगी मूर्ति स्थापना और पूर्णाहुति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 मई 2026

सीहोर : पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, आज होगी मूर्ति स्थापना और पूर्णाहुति

Pran-pratishtha-sehore
सीहोर। शहर के मुगीसपुर स्थित श्रीराधेश्याम विहार कालोनी में पांच दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव और श्री लघु रुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा भंडारा महोत्सव भी संपन्न होगा। महोत्सव के पहले दिन कलश यात्रा के साथ शुरूआत की गई थी। इस मौके पर यज्ञाचार्य पंडित सतीश तिवारी और मुख्य यजमान जितेन्द्र तिवारी आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।


पांच दिवसीय श्री लघु रुद्र यज्ञ में शुक्रवार को दोपहर बारह बजे नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना, महा आरती और दोपहर एक बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में महादेव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए महायज्ञ भी किया जा रहा है। यज्ञ आचार्य पंडित सतीश तिवारी के सानिध्य में यजमानों के द्वारा विधि विधान से मंडल देवता का पूजन किया गया जिसके बाद ग्रह मंडल स्थापन पूजन और आह्वान के उपरांत यज्ञ प्रारंभ किया गया। देवताओं की प्रतिमाओं जलाधिवास भी किया गया। यज्ञाचार्य पंडित श्री तिवारी ने कहाकि यज्ञ साक्षात विष्णु का एवं यज्ञशाला ब्राह्मण का प्रतीक है। यज्ञ नारायण की परिक्रमा से मनुष्य को जीवन में ऐश्वर्य, ख्याति तथा यश की प्राप्ति होती है। यज्ञ परिक्रमा के एक-एक पद की यात्रा से समस्त पापों का नाश हो जाता हैं। संपूर्ण तीर्थों के करने से प्राप्त होने वाला फल भगवान यज्ञ नारायण के प्रदक्षिणा मात्र से ही प्राप्त हो जाता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: