समस्तीपुर : TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री का पूतला फूंका - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 मई 2026

समस्तीपुर : TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री का पूतला फूंका

Cpi-ml-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता)। TRE-4 अभ्यर्थियों पर पटना में हुए लाठीचार्ज, महिला अभ्यर्थियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले के विरोध में रविवार को भाकपा माले, आइसा एवं आरवाईए के संयुक्त तत्वावधान में ताजपुर गांधी चौक से विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पूतला फूंका। कार्यक्रम के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अभ्यर्थियों पर की गई कार्रवाई की निंदा की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग करना लोकतंत्र के खिलाफ है। महिला अभ्यर्थियों के साथ दुर्व्यवहार बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है। नेताओं ने सरकार से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने, अभ्यर्थियों की मांगों को अविलंब पूरा करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व आरवाईए के जिला अध्यक्ष आसिफ होदा ने किया। मौके पर मो० एजाज, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, शंकर महतो, मो० रहमान, मोतीलाल सिंह, उपेंद्र शर्मा, चांद बाबू, मो० शाद, सरवर वसीम, बस्साम तौहीदी, राजद के दीपक लाल निरहुआ आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: