समस्तीपुर : योगियामठ सड़क निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर धरना-प्रदर्शन-सभा सोमवार को : सुरेंद्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 मई 2026

समस्तीपुर : योगियामठ सड़क निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर धरना-प्रदर्शन-सभा सोमवार को : सुरेंद्र

Cpi-ml-protest-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता), 31 मई । ताजपुर नगर परिषद के मोतीपुर सब्जी मंडी के पास नेशनल हाईवे को योगियामठ होते हुए आधारपुर के पास ताजपुर-समस्तीपुर रोड से जोड़ने वाली अत्यंत जर्जर एवं जलजमाव का शिकार "योगियामठ रोड" निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा सोमवार 1 जून को 11 बजे से सड़क पर धरना-प्रदर्शन-सभा किया जाएगा। इस आशय की जानकारी ग्रामीणों की बैठक के बाद देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि योगियामठ सड़क कई वर्षों से अत्यंत जर्जर एवं जलजमाव का शिकार है। जर्जरता के कारण राहगीरों एवं वाहनों को मार्ग बदलकर चलना पड़ता है। कई बार स्थानीय अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया गया लेकिन सड़क निर्माण नहीं हो सका। प्रशासन के इस नाकारात्मक रवैया से परेशान ग्रामीणों द्वारा बैठक कर सोमवार को सड़क पर ही धरना-प्रदर्शन-सभा करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम को भाकपा माले सक्रिय समर्थन किया है। माले नेता ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों के आंदोलन से स्थानीय अधिकारियों समेत अनुमंडलाधिकारी एवं जिलाधिकारी को स्मारित कराया जा चुका है। उन्होंने भाकपा माले समेत अन्य सभी सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों एवं ग्रामीणों से आंदोलन में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं: