मुंबई (संवाददाता)। #NTRNeel को पहले से ही आने वाले समय की सबसे बड़ी सिनेमाई फिल्मों में से एक माना जा रहा है। मैन ऑफ द मासेस एनटीआर और ब्लॉकबस्टर फिल्ममेकर प्रशांत नील को साथ लाने वाली यह फिल्म लगातार भारतीय सिनेमा के सबसे बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में शामिल रही है। जहां मेकर्स 19 मई की आधी रात फिल्म की पहली झलक जारी करने वाले हैं, वहीं इंडस्ट्री में जोरदार चर्चा है कि यह लॉन्च एसेट 3 मिनट से ज्यादा लंबा हो सकता है। इंडिपेंडेंट ट्रेड चर्चा के मुताबिक, इस ग्लिम्प्स को सिर्फ एक सामान्य टीज़र की तरह नहीं बल्कि #NTRNeel की दुनिया से रूबरू कराने वाले बड़े और इमर्सिव इंट्रोडक्शन के तौर पर तैयार किया जा रहा है। अगर यह चल रही अटकलें सही साबित होती हैं, तो पहली झलक का इतना लंबा रनटाइम इस बात का संकेत हो सकता है कि टीम फैंस के लिए कुछ ज्यादा भव्य और सिनेमाई पेश करने वाली है। एक स्वतंत्र इंडस्ट्री सूत्र के मुताबिक, “ट्रेड सर्कल्स में चर्चा बढ़ रही है कि NTRNeel की पहली झलक करीब 3 मिनट से ज्यादा लंबी हो सकती है। अगर यह सही निकला, तो साफ है कि मेकर्स एक रूटीन अनाउंसमेंट एसेट की जगह डिटेल्ड वर्ल्ड-बिल्डिंग लॉन्च की तैयारी कर रहे हैं। जाहिर है, इससे 20 मई को एनटीआर के बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है, खासकर जब यह ग्लिम्प्स 19 मई की आधी रात आने की उम्मीद है।” फिल्म के ऐलान के बाद से ही #NTRNeel फैन सर्कल्स और ट्रेड दोनों जगह लगातार चर्चा में बनी हुई है। एनटीआर और प्रशांत नील पहली बार साथ आ रहे हैं, ऐसे में उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं और अब सबकी नजरें उस पहली झलक पर टिकी हैं, जो हाल के समय के सबसे बड़े ग्लिम्प्स लॉन्च में से एक साबित हो सकती है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एन. टी. रामा राव जूनियर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स प्रोड्यूस कर रहे हैं।
बुधवार, 13 मई 2026
Home
मनोरंजन
सिनेमा
मुंबई : #NTRNeel करेगा मिडनाइट टेकओवर? 19 मई को 3 मिनट+ ग्लिम्प्स आने की है रिपोर्ट्स
मुंबई : #NTRNeel करेगा मिडनाइट टेकओवर? 19 मई को 3 मिनट+ ग्लिम्प्स आने की है रिपोर्ट्स
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें